सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती पर महिलाओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ


कोशीथल  31 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित गढ़ के चौक में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वी जयंती पर ग्राम की महिलाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम की प्रभारी एवं नेहरू युवा केंद्र की कार्यकर्ता प्रवीण निशा छिपा ने बताया कि जिला मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ग्राम के अलग-अलग मोहल्लों में जाकर महिला पुरुषों को आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वी जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र पाराशर, नीतू जागेटिया, गंगा देवी नेहरिया, बलवंत टेलर सहित कई समाजसेवी महिला पुरुष उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को