रायपुर में मन्दिरों पर अन्नकूट महोत्सव 28 अक्टूबर को


रायपुर 26 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के झंवर मोहल्ला स्थित रघुनाथ मंदिर पर 28 अक्टूबर सोमवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन शाम 5:00 बजे किया जाएगा। पंडित राधेश्याम वैष्णव ने बताया कि अन्नकूट का प्रसाद मनुष्य के सारे दुःखों को हरने वाला व ऋतु परिवर्तन से होने वाली बिमारियों का नाश करनेवाला है। सभी भक्तों को भगवान के इस प्रसाद को जरूर ग्रहण करना चाहिए । श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में प्रतिवर्ष अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा कर  भगवान की प्रतिमा का  विशेष श्रृंगार किया जाता है। इसी तरह कस्बे के  बड़ा मंदिर, श्रीराम मंदिर  पर भी  सोमवार को शाम 5:00 बजे अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। दिनभर इन मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ  श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को