महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर में 37 आवासीय पट्टों का वितरण


रायपुर 01 सितंबर,(राधेश्याम वैष्णव)ग्राम पंचायत बागोलिया मे महात्मा गाँधी ग्रामोत्थान पट्टा वितरण अभियान का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर प्रभारी सन्देश पाराशर ने बताया कि ग्राम पंचायत बागोलिया में आयोजित शिविर में कुल 37 आवासीय पट्टो का वितरण किया गया। शिविर में  सरपंच बाली देवी सुथार, ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार मारू, मुरलीधर वैष्णव, कनिष्ठ सहायक राम लाल सुथार , दिनेश कुमार बलाई, उंकारनाथ सपेरा ग्राम पंचायत सहायक केशरी मल शर्मा , कैलाश चन्द्र शर्मा , समाज सेवी मिश्री लाल सुथार , वार्ड पंच पारसमल कुमावत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को