क्षत्रिय समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन 8 नवम्बर को खेमाणा में
रायपुर 31 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के खेमाणा ग्राम पंचायत मुख्यालय अंतरकंवर सतीमाता स्थल पर क्षत्रिय राजपूत सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन दिनांक 8 नवंबर, गुरुवार को किया जाएगा। समिति के सदस्य रघुवीर सिंह जोगरास,सरपंच भैरूसिंह चुंडावत, गणपतसिंह केमुनिया व ने बताया कि दिनांक 7 नवंबर,बुधवार को शाम 5:00 बजे विशाल बिंदोली के साथ विवाह समारोह का आगाज होगा। 8 नवंबर गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे आशीर्वाद समारोह के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। आशीर्वाद समारोह की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक मांडलगढ प्रदीपसिंह, तथा सांसद सुभाष बहेड़िया, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा मुख्य अतिथि होंगे। सूरत राजपूत समाज अध्यक्ष रतनसिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक कैलाश त्रिवेदी एवं पूर्व मंत्री डॉ रतन लाल जाट, पूर्व विधायक डॉक्टर बीआर चौधरी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे। सामुहिक विवाह समारोह की शुक्रवार दिनांक 1नवंबर को कलश स्थापना होगी। तैयारियां जोरों पर है।