वन्यजीवों के संरक्षण के बिना पर्यावरण का संरक्षण संभव नहीं-वैष्णव


रायपुर 5 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)वन्य जीवों के संरक्षण में हम सब को मिल कर मन से कार्य करना होगा।  इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण का संरक्षण संभव नहीं है। उक्त विचार पीपुल फोर एनिमल्स के रायपुर ब्लॉक संयोजक रमेशचन्द्र वैष्णव ने क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोशीथल में वन विभाग गंगापुर-रायपुर द्वारा आयोजित वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता पद से व्यक्त किए। वैष्णव ने वन्य जीवों के साथ जल-जमीन-जंगल बचाने का भी छात्रों व उनके अभिभावकों से आव्हान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्राध्यापक भैरुलाल बलाई ने कहा कि जंगली जीवों को बचाना और उनके संरक्षण के लिए पौधे लगाना हम सब का प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अध्यक्ष वनपाल नारायणसिंह राजपूत ने वन्य जीवों के संरक्षण में सरकारी एक्टों की विस्तार से जानकारी दी। सहायक वनपाल ललित सिरवी ने भी विचार व्यक्त किए। वन्य जीव संरक्षण सप्ताह दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक में आयोजित कार्यक्रमों में विजेता व उपविजेताओं को ट्रोफी देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक ममता जीनगर,सहायक वनपाल बालुदास वैष्णव, वन रक्षक ब्रजमोहन शर्मा, यशवंत कंवर झाला, दीपक सिंह सहित सेंकडों छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व वन्यजीव जागरुकता रैली भी निकाली गई।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को