राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन



रायपुर 10 अक्टूम्बर, (राधेश्याम वैष्णव)राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा रायपुर द्वारा नई पेंशन स्कीम को को बंद करने व पुरानी पेंशन चालु करने, सामंत कमेटी की सिफारिशों को सार्वजनिक कर लागु करने व मनमाने राजनीतिक स्थानांतरण निरस्त करने सहित अनेक मांगो को लेकर सैंकड़ों  शिक्षकों ने उपखण्ड अधिकारी मुकेश मीणा को मुख्यमंत्री के नाम गुरुवार शाम को एक ज्ञापन सौंपा।

 ज्ञापन से पूर्व उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया । नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन चालू करने के लिए नारे लगाए गए। इस दौरान जिला उपसभा अध्यक्ष रमेश चंद वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह चारण, मंत्री राधेश्याम जीनगर, प्रदेश प्रतिनिधि केसुराम रेगर,भगवान सिंह चारण, भंवर लाल कुमावत, उपाध्यक्ष घनश्याम दाधीच,महेन्दसिंह चुंडावत,राकेश बड़वा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक