व्यापार मंडल रायपुर ने गुटखा व प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने का लिया निर्णय


रायपुर 10अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के समस्त व्यापारियों ने एक बैठक कर गुटखा व प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने व कपड़े की थैलियों का उपयोग करने का निर्णय लिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामस्वरूप काबरा की अध्यक्षता में व राजेंद्र त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य व डा.शांतिलाल जीनगर व उप सरपंच हारुनमोहम्मद छीपा उर्फ सद्दाम के विशिष्ट आतिथ्य में सबने प्लास्टिक मुक्त रायपुर के सपने क़ो साकार करने की बात कही। इस अवसर पर अनिल व्यास, राजकुमार सेठिया, जगदीश चंद्र उपाध्याय,दुर्गेश जोशी, पवन त्रिवेदी, कालु माली,बालुलाल माली,राजकुमार काबरा सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक