योग से व्यक्ति चरम ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है-यादव



रायपुर 13 अक्टूबर (राधेश्याम वैष्णव)योग को जीवन में अपनाकर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। योग से असाध्य से असाध्य बीमारियों का भी उपचार किया जा सकता है। योग से व्यक्ति चरम ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उक्त विचार आयुष विभाग की योगाचार्या नीतू यादव ने कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में चल रहे योग कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद से व्यक्त किए। योगाचार्य ने बताया कि जो योग करता है वह जीवन में कभी निराश नहीं होता है। अफल नहीं होता है। हमेशा सकारात्मक विचार उसके मन में आते हैं, जिससे उसमें सदैव उत्साह बना रहता है। आप भी यदि उत्साही बनना चाहते हैं जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो प्रातः काल अवश्य योग करें । इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव, पूर्व सरपंच पुष्पा सुखलेचा, चेतन सुखलेचा, सुरेश डांगी, प्राध्यापक अशोक शर्मा, सतीश शर्मा, रेखा टाकं सहित कईं योग साधक उपस्थित थे। योगाचार्या ने वृक्षासन, ताड़ासन, कटिचक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उत्तानपाद,ध्यान,ग्रीवा संचालन सहित कईं योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक