आये दिन लगने वाले जाम से आम जन परेशान, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन ने मूंदी आंखें


रायपुर 13 अक्टुबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे से हो कर गुजरने वाले स्टेट हाईवे 76 पर आए दिन जाम से आम लोग परेशान हैं। प्रतिदिन 10 से 15 बार इस मार्ग पर जाम लग जाता है जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले दुपहिया, चौपहिया, पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  क्षेत्र की जनता ने इस समस्या से कई जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि  शीघ्र इसका समाधान हो जाएगा लेकिन आज तक क्षैत्रीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह कार्य नहीं हो पाया है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़े-बड़े पत्थरों से भर कर 18 से 20 पहिए के वाहन गुजरते हैं जो कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं लेकिन  जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के चलते इस बाईपास का निर्माण आज तक आरंभ नहीं हो पाया है। इसी माह में कस्बे के एक परिवार के सदस्य की ह्रदय गति रूक जाने से मौत हो गई थी। शव यात्रा इस मार्ग से गुजर रही थी लेकिन इस मार्ग पर जाम लग जाने से शव यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों को  18 से 20 पहिया वाले वाहनों के बीच बीच में से होकर के निकलना पड़ा। लगभग आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा।  इसी तरह इस मार्ग से विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं उन्हें भी आए दिन जाम के कारण कई बार तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इसी मार्ग से भीलवाड़ा जाने के लिए कभी-कभी एंबुलेंस को भी ऐसे जाम में रुकना पड़ता है। जिसके कारण मरीजो को व उनके परिजनों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते कस्बे की समस्या पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया तो आने वाला समय उनके लिए निराशा भरा होगा। रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला ने कई बार इस जाम के लिए पंचायत समिति की साधारण सभा में आवाज उठाई थी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को