भगवा फोर्स का हुआ विस्तार, राहुल खटीक बने तहसील उपाध्यक्ष


रायपुर 22 अक्टूम्बर,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के बिजली विभाग के निकट    भगवा फोर्स की तहसील बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष धर्मराज वैष्णव की अध्यक्षता में  किया गया। तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करके उपाध्यक्ष पद पर राहुल खटीक, महामंत्री गिरिराज गोस्वामी व पवन माली, सचिव गजेन्द्रसिंह राणावत, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल बैरवा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस दौरान करणसिंह, सोनु वैष्णव सहित भगवा फोर्स के सदस्य उपस्थित थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया।तहसील अध्यक्ष वैष्णव ने उपस्थित सदस्यों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आव्हान किया कि समस्त हिन्दू संगठनों से सामंजस्य स्थापित कर धर्म प्रचार को प्राथमिकता देवें।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को