बाड़िया माताजी के भोपाजी को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश



रायपुर 6 अक्टूबर (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाड़िया माताजी पर गत दिनों दहीमथा निवासी पवन गुर्जर द्वारा अपनी पत्नी को बदनाम करने की साजिश के तहत बाड़िया माताजी के भोपा का छोटा भाई पारस गुर्जर का वीडियो बना बदनाम किया गया। लेकिन सहारा न्यूज के रिपोर्टर ने बाड़िया माताजी तीर्थ स्थल पहुंचकर 6 अक्टूबर ,रविवार शाम 6:00 बजे आम तीर्थयात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों से तथा वीडियो स्थल पर लगे कैमरो से हकीकत जानी तो सब कुछ फर्जी निकला। कई लोगों ने बताया कि माताजी के भोपा का छोटा भाई पारस गुर्जर निर्दोष है। बदनाम करने की नियत से साजिशकर्ता ने स्वयं की पत्नी का वीडियो बना वायरल किया था। रायपुर पुलिस थाने में साजिशकर्ता पवन गुर्जर के खिलाफ सबूत सहित रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।पारस गुर्जर ने बताया कि मैं निर्दोष हूं मुझे व मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश के तहत यह सब किया गया है। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक