"मरुधरा में ज्योति जगाय गयो म्हारो सांवरियो गिरधारी"जैसे दिव्य भजनों पर भोर तक झूमे श्रोता
रायपुर 7 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव)
ॐ गं गणपतये नमः
सिद्धि विनायक नमो नमः
गणपति बप्पा मोरिया......।। म्हारा सतगुरु आंगन आया,म्हारा सतगुरु आंगण आया , मैं वारि जाउ़ंंरी,खुदा पर वारि जाउं री.......।। खंमा खंमा ओ म्हारा रुणिजा रा धणिया......।। जैसे भक्ति भजनों से क्षैत्र का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गल्यावड़ी भैरूनाथ मंदिर परिसर का कोना कोना रविवार की रात्रि 9.00 बजे से सुबह तक गूंज उठा। अवसर था नवरात्रि के आठवें दिन भैरुनाथ मित्र मंडल द्वारा आयोजित "एक शाम गल्यावड़ी भैरुनाथ के नाम" भजन संध्या का। भजन सम्राट डीजे किंग गोकुल शर्मा, नरेश प्रजापत, धनराज मीणा आदि ने भोर तक हजारों महिला-पुरुष दर्शकों को बांधे रखा व ताली बजाने-नाचने-झूमने पर मजबूर कर दिया। डांसर गौरी नागौरी, काजल मेहरा, मिस छाया ने म्हने घोड़लियो मंगवाई म्हारी मां म्हने घोड़लियो मंगवा ... पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गोकुल शर्मा ने मरुधरा में ज्यौत जगाय गयो म्हारो सांवरियो गिरधारी......।। नरेश प्रजापत ने मंगल भवन अमंगलहारी दीन दयाल.........।। जैसे भजन पूरे मन से प्रस्तुत किये। डांसर गौरी नागौरी ने भवई नृत्य कर दर्शकों के मन को छू लिया। इस पूरे कार्यक्रम को न्यू म्युजिकल ग्रुप के डायरेक्टर चैनसुख जांगिड़ ने कई दिनों के सार्थक प्रयासों से संजोया। "आज की शाम गल्यावड़ी भैरुनाथ के नाम" कार्यक्रम का शुभारंभ भैरुनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन व गणपति वंदना से हुआ। सभी कलाकारों व अतिथियों का सम्मान भैरुनाथ मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा फूल माला,दुपट्टा व भैरुनाथ की तस्वीर देकर किया।कार्यक्रम का संचालन गौ भक्त डालचंद कुमावत लवाणा ने किया। इस अवसर पर विधायक कैलाश त्रिवेदी, पूर्व उप प्रधान राजेन्द्र त्रिवेदी,शिवराज सिंह बाड़ी, भाजपा संकल्प सिद्धि के जिला उपाध्यक्ष नाथुलाल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता विशाल वैष्णव,वार्ड पंच मोतीलाल सोनी सहित हजारों महिला - पुरुष दर्शक भोर तक उपस्थित थे।