अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन के लिए बालिकाओं ने किया विद्यालय का नेतृत्व
कोशीथल 11अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में "एक दिन के लिए प्रधानाचार्य" कक्षा 12 की छात्रा कृष्णा सोनी को बनाया गया। विद्यालय इंचार्ज सुनीता शर्मा को बनाया। कक्षा 1 से 12 का संचालन छात्राओं द्वारा किया। समस्त स्टाफ को बालिका प्रधानाचार्य सोनी ने व्यवस्थित विद्यालय संचालन हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए। छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास से विद्यालय का अच्छा संचालन किया।
कक्षाओं में विषय शिक्षण के दौरान गृह कार्य भी दिया गया। समस्त शिक्षकों ने बालिकाओं को संबल प्रदान किया। विद्यालय संचालन में सीता,अन्नु, आरती,ममता,गायत्री,रतनी,दिव्या,साहिस्ता,अक्षिता,राधिका, अंकिता,मंजु,सरोज,गुलशन,पारसी,सिमरन,निकीता, राजल आदि का विशेष सहयोग रहा।