रायपुर में विजयादशमी पर होगा विशालकाय रावण का दहन तैयारियां जोरों पर


रायपुर 6अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के चारभुजा मित्र मंडल के समस्त सदस्यों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजया दशमी पर गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रात्रि 9.00 बजे 41फीट रावण का दहन किया जाएगा। रावण के पुतले के निर्माण में लगे पेंटर हेमंत नामदेव ने बताया कि चारभुजा मित्र मंडल के सहयोग से पिछले 7वर्षों से रावण का निर्माण किया जाकर प्रतिवर्ष विजया दशमी को दहन किया जाता है। मंडल के हितेष त्रिवेदी, बंटी,कुलदीप, गोविंद सेन,अंशुल त्रिवेदी, राहुल व पवन प्रजापत,आदित्य व श्रीकांत त्रिवेदी,संजय सोनी आदि कार्यकर्ता सुबह से देर रात तक रावण के पुतला निर्माण में लगे हुए हैं।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को