रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद


रायपुर 19 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)क्षैत्र में प्रतिदिन हो रही दुपहिया वाहनों की चोरी की वारदातों से आमजन की शिकायतों के मद्देनज़र जिला पुलिस अधीक्षक हरेंद्र महावर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा राजेश भारद्वाज, उपाधीक्षक बुद्धराज ने स्वयं के अपने निर्देशन में टीम गठित की जिसमेँ रायपुर थानाधिकारी नारायण सिंह,रज्जाक मोहम्मद, गोपाल सिंह, हेमेन्द्र सिंह, चन्द्रपालसिंह ,धर्ममराज आदि थे। संदिग्धों की पुछताछ व मुखबिर की सूचना पर आमली निवासी रामलाल उर्फ प्रकाश चन्द्र जाट,राजू पिता रामलाल लौहार निवासी चीड़़खेड़ा को गिरफ्तार कर  पूछताछ की गई जिसने रायपुर क्षैत्र से मोटरसाइकिलें चोरी करना व बेचना कबूल किया। आमली निवासी रामलाल जाट के बाड़े से 8मोटरसाइकिलें बरामद की। राजू लौहार से चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में अनुसंधान जारी है। चोरी की और वारदातें खुलने की संभावना है।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को