चाचा नेहरू के जन्मदिन पर हुआ सामुदायिक बालसभा का आयोजन



गंगापुर 14नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में चाचा नेहरु के जन्मोत्सव 14 नवंबर से 19 नवंबर स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन तक बालिका सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम व सामुदायिक बाल सभा आयोजित की। बाल सभा से पूर्व क्विज,निबंध, चित्रकला,कविता आदि प्रतियोगिताऐं वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव, बद्रीलाल लौहार, कंचन सोनगरा, आशा जीनगर के नेतृत्व में हुई। सभी विजेताओं व उपविजेताओं को कार्यवाहक प्रधानाचार्य फारुखबेग मिर्जा व प्राध्यापक भैरुलाल बलाई ने पुरस्कृत किया। अभिभावकों को शिक्षा के प्रति अपने अधिकारों से प्राध्यापक भैरुलाल बलाई ने विस्तार से अवगत कराते हुए "म्हारै बच्चै की शिक्षा -म्हारी जिम्मेदारी" विषय से भी परिचय कराया। बोर्ड परीक्षा की तैयारी व हाल ही में सम्पन्न टेस्टों से अभिभावकों को अवगत कराया। नेहरू व इंदिरा के जीवन चरित्र पर अध्यापक लौहार ने प्रकाश डाला। समस्त विद्यालय परिवार ने चाचा नेहरू व इंदिरा के चित्र पर पुपांजलि अर्पित की। वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक रामसहाय माली ने खेल-कूद प्रतियोगिताऐं की। कार्यक्रम में अरविंद कंवर झाला,दिनेश दाधीच, जगदीश जाट सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को