डिजिटल भुगतान कर धन की बचत करें..खोईवाल



रायपुर 16नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)गैस का डिजिटल भुगतान कर धन की बचत करें। नगद भुगतान से कई प्रकार का नुकसान होता है। जैसे खुल्ले पैसों की दिक्कतें, कम व ज्यादा भुगतान होना आदि। उक्त विचार भारत गैस के एक्सपर्ट लोकेश खोईवाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में बंकेश्वरी गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक द्वारा "डिजिटल पैमेंट आज की आवश्यकता व गैस की सावधानियां" विषय पर शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद से उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने सम्बोधन में व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अध्यापक रमेशचन्द्र वैष्णव ने गैस सुरक्षा के पांच मूल मंत्रों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपने परिजनों को भी गैस की सावधानियों से अवगत कराएं। वैष्णव ने आगाह किया कि मोबाइल पर बात करते वक्त गैस को अनिवार्यतः बंद रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंकेश्वरी गैस एजेंसी के मैनेजर सुरेन्द्र सालवी ने की। प्राध्यापक प्रतिभा तिवारी, ममता जीनगर, व.अ.संजय पालीवाल बतौर विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में आपरेटर रतन कीर सहित छात्र छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को