बालिका सप्ताह के तीसरे दिन हुई कुर्सी-रेश प्रतियोगिता


गंगापुर 17 नवंबर,(राधेश्याम वैष्णव) पं.जवाहरलाल नेहरु की जयंती से लेकर इंदिरा गांधी की जयंती दिनांक 19 नवंबर तक  शिक्षा विभाग में चल रहे बालिका सप्ताह के तीसरे दिन बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में शनिवार को कक्षा-11व 12 की छात्राओं की कुर्सी-रेश प्रतियोगिता रखी गई। निर्णायक प्राध्यापक ममता जीनगर व वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव थे। प्रतियोगिता प्रभारी वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक रामसहाय माली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। कक्षा 12 की छात्रा हिम्मत कंवर  30मिनिट के कड़े संघर्ष के बाद प्रथम स्थान पर रही। करतल ध्वनि से विद्यालय परिवार ने विजेता हिम्मत कंवर का सम्मान किया । कार्यवाहक प्रधानाचार्य फारुखबैग मिर्जा ने बताया कि बालिका सप्ताह का समापन 19नवंबर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह पर होगा।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को