बालिका सप्ताह के समापन पर हुआ इंदिरा गांधी बनो प्रतियोगिता का आयोजन


रायपुर 19 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)पूरा प्रयास पूर्ण विजय हैं। प्रयास के बिना सब व्यर्थ है। जैसे इंदिरा गांधी के विचारों को सभी को आत्मसात कर आगे बढ़ना है। बालिकाओं को इनसे प्रेरणा लेकर जीवन को सफल बनाना चाहिए। उक्त विचार  कक्षा-11 की छात्रा केशर खटीक ने इंदिरा गांधी बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर इंदिरा गांधी की जयंती व बालिका सप्ताह के समापन समारोह अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के मध्य व्यक्त किए। स्व.गांधी के जीवन चरित्र पर छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता,कुर्सी रेश,गिनती सहित बालिकाओं के उत्साह वर्धन के लिए वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र वैष्णव के नेतृत्व में कई प्रतियोगयोगिताओं का आयोजन हुआ।  14नवंबर बाल दिवस से लेकर 19नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जयंती तक बालिका सप्ताह का आयोजन किया जा रहा था। समापन कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य फारुखबैग मिर्जा, प्राध्यापक भैरुलाल बलाई,ममता जीनगर,लक्ष्मण सिंह शेखावत,कंचन सोनगरा, सुमित्रा शर्मा, शिक्षा सहायक दिनेश दाधीच,जगदीश जाट, पंकजसिंह सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। बालिका सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगयोगिताओं के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर  सम्मानित किया गया।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को