बोराणा मे तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारम्भ
रायपुर 22 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षैत्र के बोराना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयुष दर्द क्लीनिक एंव आई विकास सेवा संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. भंवरलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य व डा. पुष्कर राठौड़ की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि बिना चीरफाड़ व बिना इंजेक्शन के आयुर्वेदिक पद्धति से प्रत्येक रोगी का उपचार किया जाएगा। आयुर्वेद व योग आज की महत्ती आवश्यकता है।हमें निःशंकोच इस शिविर में आकर निःशुल्क उपचार कराना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. राठौड़ ने कहा कि आम लोगों का इन शिविरों में विश्वास बढ़ रहा है। यह विश्वास आयुर्वेद के लिए शुभ संकेत है। प्रथम दिन 94 मरीजों ने लाभ लिया । शिविर में वैद्य भंवर लाल शर्मा,डॉ पुष्कर,न्यूरो विशेषज्ञ डॉ .कैलाश धाकड़, डॉ रोहित वर्मा,डॉ सावन, डॉ शुभांगी, डॉ कविता यादव,दंत चिकित्सक डा. राघवेंद्र शर्मा ने सभी को उपचार दिया।