छात्रों ने उत्साह से भाग लिया ऑनलाइन कक्षाओं में


रायपुर 7 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - कोशीथल में ऑनलाइन कक्षाओं के तहत कक्षा 9 के छात्रों को संस्कृत विषय में भारत महिमा पाठ 9 पढ़ाया गया। कंप्यूटर कक्ष प्रभारी संजय पालीवाल ने बताया कि सभी छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया एवं संस्कृत विषय की बारीकियों को सावधानीपूर्वक समझा। इस दौरान संस्कृत विषय के वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव, प्राध्यापक भेरूलाल बलाई सहित कक्षा 9 के छात्र उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को