मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण


रायपुर 7 नवंबर, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उम्मेदपुरा व राउमावि कोशीथल का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ,सहाड़ा अरुणा गारु ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कक्षा कक्षों की शिक्षण योजना, मिड डे मील योजना, एमडीएम साप्ताहिक मीनू, दैनिक डायरी, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय की स्वछता व बोर्ड कक्षाओं के पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान राउमावि कोशीतल में कार्यवाहक प्रधानाचार्य फारुख बैग मिर्जा,राउमावि उम्मेदपुरा में प्रधानाचार्य बीनीता शर्मा ने आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। तथ राजस्थान पत्रिका में दिनांक 6 नवंबर,बुधवार  के अंक में छपी खबर "अधूरा भवन,पेड़ो के नीचे खुले आसमां में पढाई" शीर्षक पर अधूरे निर्माण की भी जानकारी ली व प्रधानाचार्य बीनीता शर्मा को आवश्यक निर्देश दिए।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को