गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ से पवित्र हुई रायपुर नगरी


रायपुर 29 दिसंबर,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के 81 घरों में सुबह 9.30बजे से शाम 3.00 तक अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज,हरिद्वार के तत्वावधान में "गृहे-गायत्री यज्ञ व गृहे-गृहे गायत्री स्थापना"अभियान में   प्रति परिवार में विधि विधान के साथ 1:15 घंटे तक यज्ञ व देव स्थापना की गई। यज्ञ में विश्व शांति,पर्यावरण संरक्षण की आहुतियां  दी गई। व्यसन मुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया। रायपुर ब्लॉक प्रभारी पं राधेश्याम वैष्णव व रत्नेश जोशी ने बताया कि आज पूरे कस्बे में धर्ममय माहौल था। सर्वत्र मंत्रोच्चार किया जा रहा था। इस अभियान को सफल बनाने में रामचंद्र वैष्णव, भगवती लाल भाटिया, चांदमल सेन,ओमप्रकाश सुखवाल,हीरालाल सुथार,सम्पत सुथार,मुकेश सुथार, बाबुलाल तेली सहित ओगड़िया बालाजी मित्र मंडल के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं का समापन तक सहयोग मिला।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को