*हर दिन जरूरतमंद को 540 भोजन पैकेट उपलब्ध करा रहा है गंगापुर श्याम मित्र मंडल*
( रामनिवास सेन ) गंगापुर कोरोना के खिलाफ जंग में गंगापुर के श्याम मित्र मंडल द्वारा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है श्याम मित्र मंडल द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य में अब प्रतिदिन 540 भोजन के पैकेट पूरे शहर में जरूरतमंदों को वितरित कर एक मिसाल पेश की है पूरे गंगापुर शहर में निवास करने वाले अभाव ग्रस्त लोगों को भोजन के पैकेट उनके घरों पर मुहैया कराए जा रहे हैं श्याम मित्र मंडल के संजय रुइया नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा ने बताया कि आगे भी जरूरत पड़ेगी तो श्याम मित्र मंडल द्वारा गंगापुर की जनता के हर दम उनके साथ खड़ा रहेगा उन्होंने बताया कि देने वाले श्याम बाबा पाने वाले भी श्याम बाबा हम तो एक जरिया द्वारा उनकी आज्ञा का पालन किया जा रहा है #संजय रुइया ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक सभी मित्र मंडल अपना सहयोग कर रहे हैं उनके लिए मैं बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं

