"सेन युवा एकता मंच के जिलाध्यक्ष विकास सेन ने अपने घरों में ही सेन जी महाराज की जयंती मनाने की की अपील"

रामनिवास सेन कोशीथल ) भीलवाड़ा दिनांक 19 अप्रैल 2020 (रविवार) को सेन समाज कुल गुरु संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती का पावन पर्व है, लेकिन वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण लोकडाउन के चलते किसी भी प्रकार का आयोजन किया जाना संभव नहीं है ।
इसलिए सेन युवा एकता मंच जिलाध्यक्ष विकास सेन ने  सभी से आग्रह  किया है कि लोकडाउन के नियमों की पुर्ण रूप से पालना करते हुए, घर पर ही सपरिवार श्री सेन जयंती के दिन प्रातः श्री सेन जी महाराज के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर भोग लगाएं और जयंती के दिन शाम को अपने घर के आगे 5 दीपक जलाकर श्री सेन जी महाराज की आरती कर प्रभु से प्रार्थना करे जैसे अपनी भक्ति से राजा का कोढ़ ठीक किया वैसे ही सभी को इस कोरोनारूपी बीमारी से निजात दिलावे 




Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को