कोशीथल में अचानक प्रवासी नागरिक बढ़ोतरी होने से गांव के युवा हुवे सतर्क

रामनिवास सेन कोशीथल 6.5.2020


 कोशीथल में अचानक प्रवासी नागरिकों की बढ़ोतरी  होने की वजह से दहशत का माहौल हो गया 
ग्राम पंचायत के सक्रिय नहीं होने की वजह से
 ग्राम वासियोंके द्वारा  ग्राम रक्षक टीम का गठन किया गया 
उसमें लोकेंद्र सिंह टांक , किशन सिंह चौहान,जयंती लाल नेहरिया, रामनिवास सेन,मोहम्मद शरीफ छिपा  ( कालू )शिवलाल सोनी, उदय लाल सोनी, शक्ति सिंह ओम प्रकाश सेन ,सद्दाम छिपा, मुकेश सर्वा,नंदकिशोर लक्षकार, अनिल टांक, कपिल खटीक, प्रहलाद सिंह चौहान को टीम मैं सदस्य बनाया गया
टीम के द्वारा प्रशासन के सहयोग से पूरे गांव को पहली बार लोक डाउन  करवाया गया वह सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक चालू रखने का समय दिया गया
 स्कूल के अंदर तुरंत कोरोना सेंटर चालू करवाया गया 
सेंटर से शिकायत आने पर टीम ने वहां पहुंचकर जानकारी ली वहां पानी की व्यवस्था भोजन की व्यवस्था सही रूप से सुचारू नहीं होने की वजह से 
टीम के द्वारा कोरोना सेंटर के सदस्य की मीटिंग ली गई उसमें  सरपंच साहब सेंटर प्रभारी सरोज मैडम सारे बीएलओ वह सेंटर स्टाफ की मीटिंग लेकर पाबंद किया कि दोबारा ऐसी प्रॉब्लम नहीं आनी चाहिए
 उसके बाद सारी समस्या का समाधान किया गया 
ग्राम रक्षक दल के द्वारा ग्राम वासियों को जागरूक किया जा रहा है और जिसको डॉक्टर साहब के द्वारा होम क्वॉरेंटाइन के लिए बोला गया उनको टीम के द्वारा घर पर रहने के लिए  आग्रह किया जा रहा है
 अगर वह नगर में ऐसे ही घूमते पाए जाते हैं तो उनको वहां कोराना सेंटर भेजा जा रहा है 
ग्राम रक्षक दल कौ आज डिप्टी साब और राजा बना का भी मार्गदर्शन मिला 
ग्राम रक्षक दल हर समय किसी भी कंडीशन में ग्राम वासियों के लिए तैयार है
 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को